बदायूं: वितरोई गांव में बड़े भाई व भतीजा ने छोटे भाई को लाठी डंडा मार कर घायल किया
Budaun, Budaun | Jan 16, 2024 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के वितरोई गांव में बड़े भाई अरविंद उर्फ पप्पू तथा उनके लड़के अरुण ने छोटे भाई अजय कुमार पुत्र सोवरन सिंह को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले में थाना मुजरिया पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। मामले की जांच शुरू कर दी है।