पूरनपुर: ब्लॉक में मनरेगा कानून की बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन, की गई मांग
पूरनपुर ब्लॉक परिसर में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर संगठन ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नया मनरेगा कानून वापस लेकर पुराना कानून बहाल करने की मांग उठाई। जिला संयोजक सईद खां ने कहा कि नए कानून में मजदूरों के काम की कानूनी गारंटी समाप्त कर दी गई है।