मेरठ: मेरठ में भारतीय किसान यूनियन ने कमिश्नरी का घेराव किया:कहा- भाजपा अन्नदाताओं से कर रही आतंकवादी जैसा व्यवहार,
Meerut, Meerut | Feb 27, 2024 मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी का घेराव किया। वें अपने साथ बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए थे। जिस वजह से कमिश्नरी व उसके आसपास जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझने की कोशिश की तो उनसे भी नोकझोंक हुई। शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद सरकार की सद्बुद्धि के लिए किसानों ने हवन भी किया।