कसिया: बरवापट्टी पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बरवापट्टी पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरवापट्टी थाने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मारपीट के मुकदमें में वांछित दो वारंटी अभियुक्त संतोषी व रामचन्द्र पुत्र गजाधर कुशवाहा निवासी रामपुर बरहन मंडुआडीह थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।