कसिया: गोड़रिया में दुकानदार पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ व्यपारियों ने खोला मोर्चा, शुरू हुआ धरना प्रदर्शन
गोड़रिया में उधारी पैसे की मांग करने से नाराज कुछ लोगों ने दुकानदार राजेश मद्देशिया व उनके भाई पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने का आरोप लगा व्यपारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।