गोगरी: चेहल्लुम को लेकर गोगरी में शांति समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश
आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, अंचल राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रम