सांगानेर: जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जे.के. लोन बाल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने शहर के जे.के.लोन बाल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा दिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है एवं उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध भी है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय जयपुर का एक प्रमुख अस्पताल है।