तिलहर: कोतवाली क्षेत्र के डढ़िया गांव में ग्रामीण के साथ जमकर की गई मारपीट।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डढ़िया की बाजार में कुछ लोगों के द्वारा एक ग्रामीण के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट की गई।इस मारपीट की घटना के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग बाजार में मौजूद थे।कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।