सूरजगढ़: कजरा थाना की पुलिस ने लखीसराय में कवैया थाना क्षेत्र से गोलीबारी मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कजरा पुलिस ने डीआईयू टीम की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय में कवैया थाना क्षेत्र से गोलीबारी करने के एक मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. घटना 29 जुलाई 2025 की है. बुधवार अपराह्न 1 बजे अभियुक्त को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में बसुहार गांव के रहने वाले महेंद्र यादव के पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया.