गुलाना: ग्राम छिलोचा में करंट की चपेट में आकर एक महिला की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम छिलोचा में करंट लगने से महिला की माैत होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अकोदिया थाने में पदस्थ एएसआई लाखन सिंह वर्मा ने बताया कि लाड़कुंवर बाई गांव में बकरी चरा रही थी।इसी दाैरान एक बकरी थोड़ी दूर चली गई और करंट की चपेट में आ गई। लाड़कुंवर बाई ने जब उसे देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी।