गुलाना: कलेक्टर ने गुलाना तहसील क्षेत्र में राजस्व महा-अभियान के तहत आयोजित शिविरों में पहुंचकर किया निरीक्षण, दिए निर्देश
कलेक्टर ऋजु बाफना ने गुलाना तहसील क्षेत्र के ग्राम दास्ताखेड़ी, धतुरिया एवं बुड़लाय का भ्रमण किया। उन्होंने यहां राजस्व महा अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही को देखा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले भी मौजूद थी।राजस्व महा अभियान के तहत ग्रामों में की जा रही कार्यवाही के निरीक्षण में कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिये।