गुलाना: ग्राम कैथलाय में दो लोगों के साथ की गई मारपीट, अकोदिया थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैथलाय में चद्दर ढकने की बात को लेकर दो लोगों के साथ मारपीट कर गाली गलाैज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दिलिप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि राजेंद्र सिंह ने उसके और जयकंवर के साथ मारपीट कर गाली गलाैज की और जान से मारने की धमकी दी।