पथरिया: पथरिया में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी संगठन द्वारा पकड़े गए, पुलिस को सौंपा
Patharia, Damoh | Apr 18, 2026 पथरिया में शनिवार रात खेजरा खेर माता मंदिर के पास भगवती मानव कल्याण संगठन ने बिना नंबर प्लेट बाइक से अवैध शराब ले जा रहे धरम पटेल और पप्पू ठाकुर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपियों से एक पेटी शराब जप्त हुई। सूचना पर पथरिया पुलिस पहुंची और दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।