सांगानेर: राजस्थान नर्सिंग कौंसिल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर हुआ सम्मान समारोह, नर्सेज का हुआ सम्मान
राजस्थान नर्सिंग कौंसिल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बेहतरीन कार्य करने वाले नर्स को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में नोन गैजेटेड डायरेक्टर राकेश शर्मा, निदेशक डॉक्टर रवि माथुर के साथ ही बड़ी संख्या में नर्स और चिकित्सक मौजूद रहे। इस मौके पर नर्स की ओर से कोरोनाकाल में किए गए सेवा कार्यों पर भी चर्चा हुई।