सांगानेर: राजस्थान राज्य नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से एसएमएस अस्पताल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस
जयपुर। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस असहाय व कैंसर पीड़ित रोगियों की सेवा के संकल्प के साथ मनाया।प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर डॉ. दीपक माहेश्वरी तथा अधीक्षक डॉक्टर भाटी मौजूद रहे।