सांगानेर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर जंक्शन के सामने मिष्ठान भंडार, ढाबा और भोजनालय पर की छापामार करवाई
जयपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जयपुर जंक्शन स्थित खंडेलवाल ढाबा, रूप बसंत भोजनालय और सरस्वती मिष्ठान भंडार पर सीएमएचओ प्रथम की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमिताए पाई गई। साफ सफाई की कमी साथ ही इस्तेमाल की गई पनीर की क्वालिटी बिल्कुल खराब निकली। पनीर का सैंपल लेकर शेष पनीर को मौके पर नष्ट कराया गया।