मंझनपुर: दिन में गांवों की टोह और रात में बकरियां पार करने के आरोप में करारी पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
करारी थाना पुलिस ने बकरी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन में गांवों में घूमकर रेकी करते थे और रात में सुनसान स्थानों पर बंधी बकरियों को चोरी कर कार से ले जाकर बेच देते थे। पुलिस ने चोरी की रकम में से 9,840 रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है।