मुगलसराय: नियमताबाद में नहर का पानी मिलने से किसानों ने शुरू की रोपाई , दूर-दराज के खेत अब भी प्यासे
नियमताबाद क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद नहर में पानी आने से किसानों ने खेतों की रोपाई शुरू कर दी है। हालांकि जिले में बारिश की कमी के चलते सिंचाई व्यवस्था अब भी प्रभावित है। रविवार दोपहर 02 बजे को किसानों का कहना है कि नहर से दूर स्थित कई खेतों तक अभी पानी नहीं पहुंचा है, जिससे रोपाई व सिंचाई का कार्य अधूरा है। जिसका असर खेतो में देखने को मिल रहा है।