कांके: झारखंड के हजारीबाग में नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, चार इनामी ढेर
Kanke, Ranchi | Apr 17, 2026 झारखंड भाकपा (माओवादी) शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) एवं अन्य 03 सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों 209 कोबरा एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा हजारीबाग - चतरा सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में कल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आज दिनांक-17.04.2026 समय लगभग 13:00 बजे खपिया (थाना केरेडारी) क्षेत्र में माओवादी दस्ते के साथ सुरक्षबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के उपरांत सर्च के दौरान अब तक 04 मृत शरीर, 04 हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।