धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में भाई दूज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, हाईवे पर पुलिस रही तैनात
आपको बता दे कि रविवार सुबह से ही मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर बड़ी ही धूमधाम के साथ भाई दूज का पर मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई की लंबी आयु के लिए दुआ की, गजरौला हाईवे पर बहन अपने घर जाने के लिए बसों का इंतजार करती नजर आए तो हाईवे पर पुलिस भी तैनात रही, रविवार सुबह 7:00 से ही बहनों ने भाई दूज का पर्व मनाना शुरू कर दिया था।