विदिशा नगर: प्रधानमंत्री ने वर्चुअली रेलवे स्टेशनों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया, विदिशा के सोराई में सीधा प्रसारण देखा गया
अमृत भारत स्टेशन के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास व 1500 आरओबी, अंडरब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन व लोकार्पण किया । इसमें विदिशा के पास सौराई रेलवे फाटक पर आरओबी भी शामिल है। इस मौके पर सोरई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शुभारंभ किया।