विदिशा नगर: सोमवार शाम को नपा CMO को मिली सुरक्षा,पिछले दिनो CMO के पार्षद पति के साथ हुआ था विवाद,CMO ने FIR कर मांगी थी सुरक्षा
पिछले दिनों विदिशा नगर पालिका के पार्षद पति और नपा सीएमओ के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। सीएमओ ने कोतवाली में पार्षद पति सूरज किरार के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही अपने संगठन के माध्यम से नगरीय प्रशासन आयुक्त को ज्ञापन भी सौपा था। सुरक्षा की भी मांग उनके माध्यम से की गई थी। जिसके चलते सोमवार शाम होमगार्ड सैनिक सुरक्षा के रूप में दिया गया।