विदिशा नगर: विदिशा नपा और पंचायत डाबर के फेर मे फंसी हसनाबाद बस्ती,सोमवार को रहवासियो ने बताई पीडा,मूलभूत सुविधाओ को तरसे लोग
विदिशा के वार्ड नंबर 33 के नजदीक वसी हसनाबाद की बस्ती के रहवासियों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका विदिशा और ग्राम पंचायत डाबर के बीच इस बस्ती के रहवासी रोड, बिजली, पानी की मांग कर रहे हैं। नपा में गुहार लगाने पर पंचायत का बताकर भगा दिया जाता है। पंचायत वाले नपा में होने की कहकर सुनवाई नहीं करते।