विदिशा नगर: माधवगंज से बैस नगर तक भव्य कलश यात्रा निकाली, भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुआ आयोजन
सोमवार दोपहर को माधवगंज से बैस नगर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन बैस नगर में निर्मित हुए भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से डाक्टर शरद बिलथरिया ने बताया कि बाबा देवानंद द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। मार्च में शिवरात्रि के मौके पर यहां भव्य आयोजन किए जाएंगे।