बहेरी: दरभंगा में बेखौफ अपराधी: एयरटेल कर्मी को चेहरे और कंधे में मारी गोली,काम से घर लौट रहे थे हालत गंभीर;
दरभंगा में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एयरटेल कंपनी के एक कर्मी को गोली मार दी। घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक की है, जहां गुरुवार रात मोटरसाइकिल से काम खत्म कर घर लौट रहे एयरटेल कर्मी संजीव कुमार सिंह पर पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद DMCH में भर्ती करवाया गया।