लाहुल के छोगजिंग जंगल में कायल के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी ,वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
कटान को ले कर ग्रामीणों ने किया निष्पक्ष जांच की मांग
Kullu Times
लाहुल के उदयपुर उपमंडल में वन माफिया के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण चोखंग-नैनगार सड़क मार्ग पर देखने को मिला है। स्थानिये लोगों ने बताया कि मार्ग के साथ लगते छोगजिंग गांव के संरक्षित जंगल में हरे-भरे कायल के पेड़ों को दिनदहाड़े काट दिया गया और लकड़ी को मौके से गायब कर दिया गया और कुछ को आग लगा कर निशान मिटाने की भी कोशिश की गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवैध कटान को 11 सितंबर को अंजाम दिया गया और हैरानी की बात है कि सड़क से सटे जंगल में इतनी बड़ी वारदात हो गई और वन विभाग को इसकी भनक 16 सितम्बर तक नहीं लगी। सूचना मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी देर शाम मौके पर पहुंचे और औपचारिक निरीक्षण कर लौट गए।ग्रामीणों का साफ कहना है कि सड़क किनारे, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, वहां कायल के पेड़ काटना बिना किसी बड़े रसूखदार के संरक्षण के संभव ही नहीं है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी को वन विभाग का कोई डर नहीं है, तभी तो लकड़ी को भी बेखौफ होकर उठा ले गए
अधिकार होता है
Kullu, Kullu | Sep 17, 2026