भारत - भारती ट्राईसिटी चंडीगढ़, लोकहित सेवा समिति तथा जागृत ब्राह्मण सभा द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित एक दिवसीय क्षेत्रीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया. आयोजन समिति जीरकपुर नगर संयोजक जनकराज शर्मा ने बताया है कि इस बस यात्रा का उद्देश्य सभी प्रांतों के निवासियों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देना रहा
. 55 यात्रियों के जत्थे को सरस्वती नदी के पवित्र उदगम स्थल आदि - बद्री, गोपाल मोचन (कपाल मोचन), पंचमुखी हनुमान मंदिर तथा विख्यात शक्तिपीठ महामाई बालासुन्दरी के दर्शन को लेकर गयी इस बस को जागृत ब्राह्मण सभा के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मबीर शर्मा, पूर्व महासचिव विजय भारद्वाज, समाजसेवी अजय शर्मा, रविकांत शर्मा एवं हितेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा के दौरान भारत - भारती की यमुनानगर इकाई द्वारा महर्षि गुरुकुल मुलाना में हवन यज्ञ के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती तथा महाराजा अग्रसैन जयंती धूमधाम से मनाई गयी . इस मौके पर भारत - भारती क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसैन तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कई राजाओं के विरोध के बावजूद सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों को देश के साथ मिलाकर भारत को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया है. विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ प्रचारक सुशील जैन ने यमुनानगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महाभारत कालीन एवं गुरु नानक देव तथा गुरु गोबिंद सिंह के इतिहासिक धरोवरों के बारे जानकारी दी. भारत भारती यमुनानगर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार तथा जिला प्रभारी कृष्ण देव शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए हवन यज्ञ के उद्देश्य एवं इससे होने वाले लाभ के बारे विस्तार से चर्चा की. भारत - भारती क्षेत्रीय सह प्रभारी डा. राजकुमार उपाध्याय ने भारत - भारती के कार्यकलापों के बारे अवगत कराया तथा लोकहित समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने घोषणा की कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती के दौरान उनके गुजरात स्थित स्मारक केवड़िया में सैकड़ों यात्रियों के जत्थे को दर्शन करवाने ले जाया जायेगा. यात्रियों हेतु मुलाना महर्षि गुरुकुल द्वारा नाश्ते का आयोजन किया गया. इस मौके पर गुरुकुल विद्यार्थियों द्वारा विशाल हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया. यात्रियों द्वारा पवित्र स्थलों आदि बद्री, कपाल मोचन तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन करने के बाद महामाई बाला सुंदरी देवी मंदिर स्थल पहुंचने पर अग्रवाल धर्मशाला में श्याम सहारा कनिका फाउंडेशन के चेयरमैन संजय सिंगला, ट्रस्टी दिनेश जिंदल तथा सुभाष आदि ने न केवल स्वागत किया बल्कि स्वादिष्ट रात्रि भोजन का भी आयोजन किया गया . इसी अवसर पर महामाई बाला सुंदरी देवी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने यात्रियों के जत्थे हेतु जलपान के आयोजन के अतिरिक्त उनका गले में सिरोपा डालकर सम्मान किया गया. यात्रा के आयोजन को कामयाब बनाने में संयोजक सतीश भारद्वाज, भावना चौधरी, प्रेम शर्मा, घनश्याम भारद्वाज, डिंपल रावत, किरण शर्मा, जनकराज शर्मा, अजय शर्मा, मनोज गर्ग, रवि कांत शर्मा, धर्मवीर शर्मा, विजय भारद्वाज, संजीव चौधरी, हितेश शर्मा, मनोहर लाल रावतिया तथा बीरभान शर्मा का सराहनीय योगदान रहा !!
(रिपोर्ट राकेश गांधी)