Bilaspur चकरभाठा पुलिस की बड़ी सफलता
लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को चकरभाठा पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 16 जून की रात सेंवार निवासी युवक सुनील यादव काम से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसे थप्पड़ मारकर गिरा दिया और चाकू की नोक पर ₹395 नगद तथा उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस और ACCU टीम ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें नयापारा सिरगिट्टी क्षेत्र से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
घटना में इस्तेमाल चाकू,
लूटी गई रकम ₹395,
लूटी गई प्लेजर मोपेड
पुलिस ने सभी सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों और विधि से संघर्षरत बालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अपराध कर बचना मुश्किल, चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों के मंसूबों पर फिरा पानी।
#BilaspurPolice #ChakarbhathaPolice #LootCase #BreakingNews #CrimeNews #ACCU #CGVoiceNews #ChhattisgarhNews