अमरपुर: राम के रंग में रंगा अमरपुर, जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर, भव्य शोभा यात्रा ने बांधा समा
Amarpur, Banka | Mar 27, 2026 “राम के रंग में रंगा अमरपुर” — जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर, भव्य शोभा यात्रा ने बांधा समा 🚩 रामनवमी के पावन अवसर पर अमरपुर पूरी तरह से राममय हो गया। शुक्रवार की संध्या लगभग 4:00 बजे निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। हर गली, हर चौक “🚩जय श्री राम🚩” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।