कर्वी: पहाड़ी उन्याय बन्ना गांव की महिला प्रधान को 15 अगस्त को लाल किला पर कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण
इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल पाना मुश्किल नहीं होता। इसे सच कर दिखाया है चित्रकूट जिले के पहाड़ी विकासखंड की उन्याय बन्ना ग्राम पंचायत की महिला प्रधान सुधा त्रिपाठी ने। उन्होंने अपनी पहली ही प्रधानी में इतने विकास कार्य कराए कि अब उन्हें 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली के लालकिले से बुलावा आया है,वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होगी।