डुमरा: सीतामढ़ी FCI गोदाम में मिला सड़ा-गला चावल, डीएम ने दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश
सीतामढ़ी: जिले के एफसीआई (FCI) गोदाम में सड़ा-गला चावल मिलने के मामले को जिलाधिकारी रिची पांडे ने गंभीरता से लिया है। निरीक्षण के दौरान गोदाम में खराब गुणवत्ता का चावल मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।