महोबा: महोबा की सीमा से सटे दिदवारा गांव की एक युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 19, 2026 मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के दिदवारा गांव निवासी कमलेश की 19 वर्षीय पुत्री मुस्कान ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके चलते युवती की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवती का इलाज किया जा रहा है।