मंडला: नर्मदा तट पर वैशाखी पूर्णिमा: उमड़ा आस्था का सैलाब, माहिष्मती घाट और त्रिवेणी संगम पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा
Mandla, Mandla | May 1, 2026 वैशाखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को नर्मदा तटों पर श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही माहिष्मती घाट और महाराजपुर के त्रिवेणी संगम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पुण्य स्नान कर धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। दो बजे तक घाटों पर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा।