बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ट्रेन में यात्रियों से संवाद करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांसद यात्रा के दौरान आम लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव जान रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।