ऊंचाहार: सेमरी रनापुर गाँव के पास दबंगों ने मैजिक चालक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में मैजिक चालक से मारपीट की गई है,जगतपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गाँव निवासी अशोक कुमार मैजिक चालक है, रविवार की सुबह वो मैजिक से अखबार लेकर ऊँचाहार आ रहा था, आरोप है कि सेमरी रनापुर गाँव के पास एक युवक ने उसे हाथ देकर रोक लिया, इसी दौरान बाइक से आये तीन युवकों ने लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया ,पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।