शहपुरा: ग्राम पंचायत कंचनपुर कार्यालय का भवन जर्जर,भवन के सभी कमरों में भर रहा पानी, कर्मचारी परेशान
शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत कंचनपुर ग्राम पंचायत कार्यालय का भवन जर्जर होने के चलते लगातार छत से पानी टपक रहा है पंचायत भवन के सभी कमरों हाल में पानी भर रहा है जिसके चलते कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को बैठकर शासकीय कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल शनिवार दोपहर 2:30 बजे ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि भवन स्थिति जर्जर है ।