जगदलपुर: गंगा मुंडा तालाब के विकास कार्यों का भूमि पूजन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया, ₹3.45 करोड़ से होंगे विकास कार्य
जगदलपुर में मुख्यमंत्री नगरोंत्थान योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक गंगा मुंडा तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 03 करोड़ 45 लाख 96 हजार की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन सोमवार को दोपहर 1 बजे गंगा मुंडा तालाब में स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने किया भूमि पूजन।