चांदपुर: नूरपुर पुलिस ने पशु चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, ₹1 लाख 40 हजार बरामद
बिजनौर में आज बुधवार को शाम करीब 5 बजे नूरपुर पुलिस ने पशु चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लालू है। जो जनपद बागपत का रहने वाला है। बिजनौर जिले में यह गैंग काफी दिनों से सक्रिय था। लालू चोरी की भैंस बेचकर जा रहा था रास्ते में पुलिस ने दबोच लिया लालू के पास से पुलिस ने चोरी की भैंस बेची गई 1 लाख हजार की रकम भी बरामद की है।