चतरा: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास योजनाओं की बैठक सम्पन्न
Chatra, Chatra | May 4, 2026 चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार के पांच बजे संपन्न हो गया।बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, भीमराव आंबेडकर आवास योजना, बिरसा संवर्धन कूप योजना सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा किया।