मोतिहारी: मोतिहारी के एसपी से जिला वासियों को है उम्मीद, जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी
मोतिहारी जिला कार्यालय में एसपी स्वर्ण प्रभात ने आज जनसुनवाई किया । जहां विभिन्न जगहों से लोगों ने पहुंचकर अपनी -अपनी समस्या से एसपी को अवगत कराया। एसपी के द्वारा उक्त समस्या की दिशा में सार्थक पहल भी किया गया। मोतीहारी एसपी से लोगों को उम्मीद है जिसको लेकर प्रत्येक सप्ताह लोग जन सुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्या को बता रहे हैं और त्वरित निदान भी हो रहा है।