बांका: नाला सफाई में लापरवाही: पुरानी बस स्टैंड के पास सड़क पर गंदगी से लोग परेशान
Banka, Banka | May 20, 2026 नगर परिषद बांका द्वारा पुरानी बस स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह करीब 3 बजे कराई गई नाला सफाई के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। सफाई के दौरान निकाली गई गंदगी को सड़क किनारे ही फेंक दिया गया, जिससे पूरा इलाका गंदगी से पट गया और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।