कुंदा नदी तट पर 11 हजार दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम
________________
जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की
________________
विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा—प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर
________________
खरगोन 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कुंदा नदी तट पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता कर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों से जगमगाता कुंदा नदी तट आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों—किसान, महिला, मजदूर और युवा सहित सभी वर्गों के लिए योजनाओं के माध्यम से विकास एवं कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से गरीबी और स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों के समाधान की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि अधोसंरचना के क्षेत्र में भी देश में व्यापक कार्य हुए हैं। सड़कों के उन्नयन, फोरलेन एवं सिक्सलेन मार्गों के निर्माण, हवाई अड्डों के विस्तार, रेल सुविधाओं के विकास तथा सिंचाई के साधनों के विस्तार से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार के क्षेत्र में भी भारत की भूमिका निरंतर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष की परिस्थितियां हैं, ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नीतियां एवं विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी भावना के साथ कुंदा नदी तट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में आमजन ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए।
विधायक श्री पाटीदार ने भगवान विश्वकर्मा जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं शिल्प का देवता माना जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा निर्माण के प्रतीक हैं, उसी प्रकार आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा एवं लोककल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन सहित विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सहभागिता कर इसे जनसेवा एवं जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कुंदा नदी तट पर 11 हजार दीपों के प्रज्ज्वलन से वातावरण दीपमालिका से आलोकित हो उठा। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान भव्य आतिशबाजी ने उपस्थित जनों का मन मोहा।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र कटारे, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगास्या, एसडीएम श्री सत्येंद्र बेरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान #HappyBdayPMModi #AshirwadKaDiya बालकृष्ण पाटीदार