अकलतरा: CCI रोड, लाल चौक के पास लकड़ी व्यवसायी के सूने मकान का ताला टूटा, नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी
पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के कैलाश रंगवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मुंगेली में लकड़ी व्यवसाय का काम करता है। उसकी पत्नी ताला लगाकर मुंगेली आ गई थी। पड़ोसी ने फ़ोन करके बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। वापस आकर देखने पर रूम से ढाई लाख रुपये नगदी और 80 हजार रुपये के सोने-चांदी कुल 3 लाख 30 हजार रुपये की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है।