रायडीह: टोंगो स्कूल के पास बाइक से गिरकर ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Raidih, Gumla | May 5, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कांशीर निवासी बिंदेश्वर सिंह (35 वर्ष), पिता सत्यनारायण सिंह, मंगलवार सुबह एक निजी कार्य से अपनी बाइक से टोंगो गए हुए थे। वापसी के दौरान टोंगो स्कूल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में बिंदेश्वर सिंह को सिर और सीने में अंदरूनी गंभीर चोटें आईं।