फरीदाबाद (खबर) RWA प्रधान पर किया था जानलेवा हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी धमकी।
*अपराध शाखा सेंट्रल की टीम में 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार*
फरीदाबाद: थाना सेक्टर-31 क्षेत्र के अंतर्गत मुंबई एक्सप्रेस के एंट्री पॉइंट पर फ्लोरिडा अपार्टमेंट, सेक्टर-82 के RWA प्रधान पर जानलेवा हमला करने, उनकी कार में तोड़फोड़ करने तथा धमकी देने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को पलवल के गदपुरी टोल से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सोनू निवासी गांव इस्लामाबाद, पलवल, रोहित निवासी गांव चांदहट, आशीष निवासी सेक्टर-16, फरीदाबाद तथा राहुल दूबे निवासी सेक्टर-82, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सेंट्रो कार, लोहे की पाइप तथा बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अश्वनी शुक्ला निवासी फ्लोरिडा अपार्टमेंट, सेक्टर-82, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सोसाइटी �