सांगोद: सांगोद में गैराज पर गाड़ी ठीक करवाने आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी
Sangod, Kota | Jul 14, 2025 सांगोद.कोटा रोड स्थित एक गैराज पर गाड़ी ठीक करवाने आए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। गैराज के कर्मचारी युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी गई, मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।