रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग को लेकर सदर विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण शुरू होने के बाद लोगों की बढ़ती चिंताओं के बीच सदर विधायक भूपेश चौबे मौके पर बुधवार दोपहर 12 बजे पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। रेलवे फाटक से चार पहिया और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल और वैकल्पिक मार्गों का जायजा लिया।