गोह में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
आज परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ गोह की एक महत्वपूर्ण बैठक पेंसेनेर भवन, गोह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बिट्टु सिंह ने की।
बैठक में मुख्य रूप से विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रमोशन से संबंधित वेतन एरियर, तथा सर्विस बुक संधारण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु पदाधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो शिक्षक सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।
इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय देवकुंड में पदस्थापित रहीं स्व. ममता जी की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित शिक्षकों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस बैठक में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से शम्भू प्रसाद बारी, रंजीत जी, सुनील जी, कपिल जी, लालमोहन जी, धर्मेंद्र जी, प्रदीप जी, बीरेंद्र जी, उपेंद्र जी, जितेंद्र जी, संध्या जी, अमरेंद्र जी, शैलेश जी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष बिट्टु सिंह ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आगामी 19 जुलाई को पुनः आयोजित होने वाली बैठक में सभी शिक्षकों से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
#शिक्षक #संघ #गोह #औरंगाबाद
@highlight #follower