बड़हिया: बड़हिया क्षेत्र में दरौक मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, दर्जन भर मजदूर जख्मी
बड़हिया एवं बीरुपुर थाना की सीमा से लगे टाल क्षेत्र में दरौक मोड़ के समीप एक भूसा लोड पिकअप की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहन खंता में पलट गए. घटना सोमवार अपराह्न करीब 9 बजे की है. हादसे में ट्रैक्टर के ट्रेलर में सवार बांका जिला से फसल कटाई के लिए आए एक दर्जन मजदूर जख्मी हो गए. घायलों का बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ.