हज़ारीबाग: खिरगांव में युवक पर भुजाली से हमला, आरोपी को पकड़कर परिजनों ने किया पुलिस के हवाले
हजारीबाग के खिरगांव स्थित सिरका देवी मंडप के समीप गुरुवार को तीन बज कर तीस मिनट पर राजकुमार पासवान नामक एक युवक पर अज्ञात हमलावर द्वारा भुजाली से हमला कर घायल कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया।